नही रहे प्रो. APS चौहान, मेदांता में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी। जीवाजी विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक और पूर्व कुलसचिव एपीएस चौहान का कल रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में दुखद निधन हो गया। फेफड़े और किडनी की खराबी के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रो. एपीएस चौहान नगर पालिका शिवपुरी के पूर्व उपाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह चौहान के बड़े भाई थे।

मूल रूप से शिवपुरी जिले के निवासी एपीएस चौहान के दुखद निधन से शोक का वातावरण व्याप्त हो गया है। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनका अंतिम संस्कार 2 जुलाई गुरूवार को उनके गृह ग्राम खोड़ में होगा।

खोड़ मनपुरा के रहने वाले प्रो. एपीएस चौहान की प्रारंभिक शिक्षा शिवपुरी में हुई और इसके बाद उन्होंने इंटर की परीक्षा सैनिक स्कूल रीवा से पास की। जीवाजी यूनिवर्सिटी में वह छात्र संघ के सचिव बने। तत्पश्चात उन्होंने पॉलिटिकल साईंस से एमए किया और एम फिल तथा पीएचडी करने दिल्ली में जेएनयू चले गए। यहीं उन्हें गांधीवाद में गहरी आस्था उत्पन्न हुई और वह गांधीवाद पर जगह-जगह जाकर लैक्चर भी देने लगे।

उन्हें जीवाजी विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के लैक्चरार बन गए। राजनीति में भी प्रो. एपीएस चौहान की गहन रूचि रही है और वह प्रांरभ से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुडे रहे हैं। कांग्रेस में भी वह मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह खैमे की राजनीति से जुडे रहे। जिसके परिणामस्वरूप तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें जीवाजी विश्वविद्यालय मेें कुल सचिव नियुक्त किया। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद उनका पद भी जाता रहा।

संभाग में उन्होंने बालिका भृू्रण हत्या के खिलाफ काफी सार्थक काम किया और वर्तमान में वह हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के आंदोलन से जुडे रहे। तीन साल पहले उनकी वायपास सर्जरी हुई और यह उनकी जिंदादिली ही थी कि वह वायपास कराने अकेले दिल्ली गए। पिछले कई दिनों से वह फेफडे और गुर्दा रोग की समस्याओं से जूझ रहे थे।

तीन माह से उनका स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन शरीर के सब आवश्यक अंग हृदय, गुर्दा, लीवर, फेफड़े आदि ने काम करना बंद कर दिया और उन्होंने कल रात 63 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

प्रो. एपीएस चौहान के निधन पर पूर्व मंत्री केपी सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला,  डॉ. रामकुमार शिवहरे, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र गोयल, ललित मोहन गोयल, हेमंत ओझा, भाजपा नेता विजय शर्मा, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, मंगलम के सचिव राजेंद्र मजेजी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमेाद भार्गव, अशोक कोचेटा, डॉ. अजय खैमरिया, रंजीत गुप्ता, मनीष शिवहरे, पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा, रामसेवक गुप्ता, प्रहलाद भारती आदि ने शोक संवेदना व्यकत करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है। 


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2Zspv1O