उपचुनाव के मद्देनजर AAP ने घोषित की 9 सदस्यीय समिति

भोपाल। प्रभारी मध्यप्रदेश व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल राय के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के उपचुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारियों में जुट गई है। इसी को मद्देनजर रखते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने 9 सदस्यीय उपचुनाव की कमेटी घोषित की। आगामी उपचुनावों में पार्टी पूरी तैयारी के साथ मुकाबला करेगी। 

श्री पंकज सिंह ने कहा है कि खरीद-फरोख्त कर के सत्ता में आई भाजपा ने जनता के बीच से अपना भरोसा खो दिया है। कांग्रेस पहले ही अपनी गुटबाज़ी व अंतर्कलह से टूट चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा-कांग्रेस दोनों से त्रस्त है। 24 सीटों पर उपचुनाव की ज़मीनी तैयारी हेतु आम आदमी पार्टी ने 9 सदस्यीय समिति की घोषणा की है। इस समिति का उद्देश्य जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर 24 निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर सम्पूर्ण विस्तृत ब्यौरा प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
इंजी. कृष्णपाल सिंह बघेल प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश मो. +91-9753344240