ONLINE सम्पन्न हुआ संस्कृत भारती मध्यभारत का प्रान्तीय अभ्यास वर्ग

भोपाल। संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा एक ऑनलाइन प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग २८ अप्रैल २०२० से प्रारंभ होकर ३० अप्रैल २०२० को संपन्न हुआ | इस अभ्यास वर्ग में जिला स्तर के समस्त कार्यकर्ता अपेक्षित थे | वर्ग में  क्षेत्रीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ | इस प्रकार का ऑनलाइन वर्ग मध्य भारत प्रांत में प्रथम बार आयोजित किया गया था |

अभ्यास वर्ग प्रतिदिन सरस्वती वंदना से प्रारंभ होकर ध्येयमंत्र, गीत, कल्याण मंत्र एवं २ सत्र (अभ्यास सत्र, बोद्धिक सत्र) में सम्पन्न होता था | प्रथम सत्र में भाषा अभ्यास होता था जिसमें शुद्धकौमुदी ग्रंथ में दिए गए उच्चारण दोष, लेखन दोष, संख्या दोष आदि विषयों पर चर्चा होती थी | यह सत्र में प्रांत शिक्षण प्रमुख डॉ. विष्णु नारायण तिवारी द्वारा संचालित किया गया | 

द्वितीय सत्र बौद्धिक एवं चर्चात्मक स्तर का होता था प्रथम दिवस में इस सत्र में मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीमान प्रमोद पंडित द्वारा दायित्व बोध विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया, द्वितीय दिवस में क्षेत्र संयोजक श्री भरत बैरागी द्वारा वर्तमान परस्थितियों में हमारी भूमिका  विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया, तृतीय दिवस में प्रांत मंत्री दिवाकर शर्मा द्वारा करणीय कार्य (वर्तमान परस्थितियों में करने योग्य कार्य )  विषय पर चर्चा की गई एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री नीरज दीक्षित द्वारा संगठन विस्तार विषय पर चर्चा की गई और संगठन को विकासखंड स्तर तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया | वर्ग का समापन प्रांत अध्यक्ष श्री अशोक भदौरिया जी के वक्तव्य पश्चात्  किया गया |

इस प्रांतीय वर्ग में १४५ कार्यकर्ता अपेक्षित थे जिनमें से ९३ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की | वर्ग के पालक अधिकारी डॉ. गोविंद पांडे, शिक्षण प्रमुख श्री पवन द्विवेदी, बौद्धिक प्रमुख श्री धनंजय शर्मा द्वारा अभ्यास वर्ग का सफल संचालन किया गया |