राष्ट्रीय सेविका समिति ने गरीब भाई बहनों के लिए अनाज संग्रहित किया, प्रशासन को सौंपा / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय सेविका समिति की बहनों के द्वारा आज अनाज मंडी से व्यापारी वर्ग से अनाज संग्रहित किया गया तथा कपड़े के मास्क बनवा कर गरीबों में बांटने हेतु पुलिस प्रशासन को सौंपे। कुल 12 क्विंटल अनाज और कपड़े से बनाए गए मास्क प्रशासन को सौंपे। 

इस लॉकडाउन में गरीब मजदूर, बेरोजगार हो गए। इस कारण इनके चूल्हों की राख ठंडी हो गई। कई परिवारों के भूखों मरने की नौबत आ गई। ऐसे लोगो को अनाज देने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ हमारी भी बनती हैं। इसी सोच को सार्थक करने बहनें अपने घर से बहार निकली और व्यापरियों से गरीबों के लिए मदद मांगी। 

व्यापारियों ने भी दिल खोलकर बहनों का कहना मानते हुए अनाज दान दिया। कार्य मे सहयोग करने वाली बहनें हैं शिवपुरी जिला कर्यवाहिका श्रीमती स्नेह सिंघल, सदस्य राज शर्मा, संगम अग्रवाल, भारती गर्ग, और नमिता गोयल ने व्यापारियों के यहां जाकर सग्रंहित किया।