राशन और भोजन वितरित करते समय नही लें PHOTO-VIDEO : पचौरी

भोपाल। देश में कोरोना वायरस के कहर से लॉकडाउन जारी है। कोरोना महामारी के कारण लोग घरों में है, सरकार लॉकडाउन से कोरोना की चेन को तोड़ने का काम कर रही है। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस पर चीन लॉकडाउन करके ही काबू पा सका है। 

देश में लॉकडाउन के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा है। दिहाड़ी मजदूर वर्ग के लोगों पर अब पेट भरने का संकट आगया है। ऐसे में सरकार और कई गैरसरकारी संस्थाएं लोगों को भोजन और राशन की व्यवस्था कर रहे है। ऐसे प्रतिकूल हालात में सामाजिक संस्थाए मदद करने आगे आरही है। हालाकिं कुछ लोग मदद कर फ़ोटो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर रहे है। 

प्रदेश में युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने बाला युवा जागरूकता जनकल्याण संगठन (YJJSMP) ने अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए। राशन और भोजन सामग्री वितरित करते समय फ़ोटो खींचने और वीडियों लेने पर पावंदी लगाई है। 

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अंकित पचौरी ने निर्देश दिया है कि, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र में गरीब और असहाय लोगों को भोजन, खाद्य सामग्री की व्यबस्था करें। एवं पचौरी ने कहा है कि भोजन और खाद्य सामग्री वितरित करते समय फ़ोटो, वीडियों न लिए जाए। पचौरी ने कहां है कि, ऐसी प्रतिकूल परिस्थिति में गरीब, असहाय लोगों की मदद का वीडियों और फ़ोटो सार्वजनिक करना उनकी असहाय स्थिति का उपहास है। दान और मदद ऐसी होना चाहिए कि, दाहिने हाथ से दान हो तो बाएँ हाथ को भी पता न लगे।