नई सोच के साथ आदिशक्ति फाउंडेशन संस्था की जारी है मानव सेवा। घर-घर जाकर बांट रही राशन | HARPALPUR NEWS

हरपालपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से देश प्रदेश अस्त व्यस्त हो गया है, लॉक डाउन के कारण सभी काम धंधे बंद पड़े हैं। और खासतौर पर वह लोग जो रोज काम करके रोटी कमाते हैं उनके लिए यह लॉक डाउन किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है।  मजदूर वर्ग, गरीब, असहाय निराश्रित लोगों को खाना पीना उपलब्ध नही हो पा रहा है। ऐसें स्थिति नगर की सामाजिक संस्था आदिशक्ति फाउंडेशन हरपालपुर ने आगे आकर लोगों को  घर जाकर भोजन व राशन बांट रही है।