बालाघाट के कटंगी विधायक को जनभागीदारी कर्मचारी संघ ने दिया नियमितीकरण का ज्ञापन | MP NEWS

बालाघाट। राजा भोज शासकीय महाविद्यालय कटंगी जनभागीदारी समिति से कार्यरत कर्मचारी आज कटंगी विधायक टामलाल सहारे से मिले।शासकीय महाविद्यालयो में जनभागीदारी एवं विभिन्न मदों से कार्यरत कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांगों से विधायक टामलाल सहारे को अवगत कराया। जनभागीदारी कर्मचारी संघ के कर्मचारियों द्वारा विधायक महोदय को बताया कि प्रदेश भर में 15-20 वर्षों से सेवा दे रहे। किन्तु आज दिनांक तक विभाग द्वारा कोई आदेश जारी एवं नीति निर्देश जारी नही किये। 

जनभागीदारी/अन्य मदो से कार्यरत कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांगों एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए  माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नाम ज्ञापन सौपा। जनभागीदारी कर्मचारी संघ के ज्ञापन पर कटंगी विधायक टामलाल सहारे ने सकारात्मक उत्तर देते हुए कहा कि आप लोगो का निराकरण शीघ्र करवाया जाएगा और मैं स्वयं भी माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को आप सभी कर्मचारियों की मांगों बताऊंगा।

संघ की ओर से ज्ञापन देने कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज चौहान लैब टेक्नीशियन योगेंद्र गजभिए और विशाल पटले  ग्रंथपाल सहायक  थान सिंह पारदी सतीश गढ़ पाल परिचालक एवं अन्य साथी कर्मचारी उपस्थिति थे।