गोस्वामी समाज प्रतिभा सम्मान आयोजन समिति का गठन | indore

नीमच। दशनाम गोस्वामी चेतना मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओ की आवश्यकता बैठक वृदांवन गार्डन मनासा मे महंत विष्णु गिरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे मंच द्वारा प्रस्तावित चतुर्थ प्रतिभा सम्मान के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। 

जिसमें संयोजक नवल गिरि कुचडौद, अध्यक्ष रमेश गिरि पूर्व पार्षद जावद, उपाध्यक्ष पवन गिरि मालखेडा,अशोक गिरि सुवाखेडा, कैलाश गिरि छोटीसादड़ी, रमेश गिरि अचलपुरा, सचिव समरथ गिरि कडीखुर्द, सहसचिव मुकेश गिरि पडदा, कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि अल्हेड, प्रचारमंत्री राजूगिरि कुकडेश्वर, हरिश गिरि जावद, दिनेश गिरि अठाना, भोजन समिति महेश गिरि मनासा, किशोरगिरि अचलपुरा, मंगल गिरि बावडा, सांस्कृतिक एवं मंच हितेश गिरि छोटीसादड़ी, किशोर गिरि पिपलोन, दानसंग्रह व पंजीयन पुष्कर गिरि धामनिया, रमेश वन बरलाई, महंत आमंत्रण विष्णु गिरि कुकडेश्वर, वाहन रैली प्रभारी जगदीश वन ऊंचेड, मदन गिरि मोरवन केरियर मार्गदर्शन प्रदीप गिरि अल्हेड, परामर्शदाता - रमेश भारती मोरवन, पुष्प गिरि निम्बाहेड़ा, तुलसी गिरि सुवाखेडा, जीवन गिरि कुचडौद, रामेश्वर भारती नीमच व कार्यकारिणी में समस्त चेतना मंच के सेवक शुभचिंतक बंधुओं को लिया गया। प्रतिभा सम्मान मे गोस्वामी समाज के बालक बालिकाओं वरिष्ठ समाज बंधुओ सहित 250 से अधिक प्रतिभाओ का सम्मान किया जाना है। 

आयोजन दिनांक 01.09.18 शनिवार को सांयकाल से दिनांक 02.09.18 रविवार को दोपहर तक द्वारिकापुरी धर्मशाला मनासा में चलेगा। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम महंत आशिर्वचन वाहन रैली केरियर मार्गदर्शन व विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी आयोजन द्वारिकापुरी धर्मशाला मनासा मे रहेगा। जानकारी आयोजन समिति के सचिव समरथ गिरि द्वारा दी गई। संयोजक नवल गिरि व अध्यक्ष रमेश गिरि जावद ने अधिक से अधिक गोस्वामी बंधुओं से सम्पूर्ण आयोजन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।