SIDHI: मध्यप्रदेश प्रान्तीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ के चुनाव सीधी जिले में संपन्न

सीधी। प्रदेश के राजपत्रित पशुचिकित्सको के हितो के संरक्षण हेतु आज सीधी जिले में मध्यप्रदेश प्रान्तीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव का आयोजन कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ सीधी के सभागार में किया गया जहाँ पर डाक्टर रजनीश तिवारी (अतिरिक्त उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ सीधी एवं अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ जिला सीधी) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दायित्व का निर्वहन किया। चुनाव में उपस्थित समस्त मतदाताओं एवं सदस्यों ने डॉक्टर मथुरा प्रसाद गौतम (उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ जिला सीधी) से संघ का संरक्षक बनने का विशेष आग्रह किया जिसे डॉक्टर मथुरा प्रसाद गौतम (उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ जिला सीधी) ने स्वीकार कर लिया।

संघ के चुनाव परिणाम इस तरह है-
अध्यक्ष- डॉक्टर सुजीत कुमार सिंह (वरिष्ठ पशुचिकित्सक सेमरिया)
कोषाध्यक्ष- डॉक्टर आनंद कुमार द्विवेदी (वरिष्ठ पशुचिकित्सक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र चुरहट)
सचिव-डॉक्टर अमित आनंद सोनी (पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ कमर्जी)

चुनाव में सीधी जिले के वरिष्ठ पशुचिकित्सक डाँक्टर दिनेश प्रसाद तिवारी (पशु प्रजनन अधिकारी) ने पर्यवेक्षक के दायित्व का निर्वहन किया। इसके अलावा डॉ. गंगा प्रसाद शुक्ल, डॉ. बालेन्द्र प्रसाद शुक्ल, डॉ रजनीश द्विवेदी, डॉ. जी. पी शुक्ल ,डॉ ए.पी नामदेव एवं डॉ श्रवण कुमार कुर्मी ने चुनाव सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया।