सपाक्स अधिवेशन में जातिगत आरक्षण को समाप्त कराने बनी रणनीति | MP LIVE NEWS

जबलपुर। जातिगत आधार पर आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश में लगातार आरक्षण की लडाई लड रहे ब्रह्म समागम सवर्णजन कल्याण संगठन के अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा कक्का जी सपाक्स द्वारा मानस भवन जबलपुर में आयोजित संभागीय अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन मे जातिगत आरक्षण को समाप्त करने एवं उसके लिए ऱणनीति बनाकर चरणबद्ध आंदोलन पर चर्चा हुई। अधिवेशन में संबोधित करते हुए अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा कक्कजी ने कहा कि आरक्षण का मूल उद्देश्य समाज के पिछडे तबके को मुख्य धारा में लाना था ना कि समाज को उनके अधिकारों से वंचित करना। 

आरक्षित वर्ग के शिक्षित और सक्षम लोगो तो आरक्षण का लाभ लगातार रह रहे है लेकिन उसी वर्ग के अतिशोषित एवं गरीबों को आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है ब्रह्म समागम संगठन इसी मुद्दे को लेकर सभी समाज में अलख जगा रहा है और आरक्षण को जातिगत आधार पर समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करना चाहिए ताकि सभी समाज के गरीब, बेरोजगार, असहाय, जरुरतमंद व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ मिल सके तभी निचले लोग आगे बढ पायेंगे। 

अधिवेशन में डॉ के एस तोमर अध्यक्ष सपाक्स, उपाध्यक्ष श्रीमती रक्षा दुबे, इंजी पीएस परिहार अध्यक्ष सपाक्स समाज, कार्यकारी अध्यक्ष बीएल त्यागी, जितेन्द्र शर्मा, विकास सिंह बघेल,डॉ संजय मिश्रा, श्रीमती आरती सिंह, राजेश वर्मा, अनिल पाठक, प्रदेश संयोजक प्रहलाद शुक्ला, संजीव शुक्ला, अभिषेक शर्मा, सहित बडी संख्या में ब्रह्म समागम एवं सपाक्स के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर ब्रह्म समागम की प्रदेश ईकाईयों का विस्तार करते हुए जबलपुर में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उनसे जातिगत आरक्षण को समाप्त करने के लिए क्रमबद्ध आंदोलन, प्रदर्शन, धरना देने की अपील की। 
इनपुट: 
अनिल पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री 
9425631168, 9179414488