बूथ का कार्यकर्ता नेता को पहचान दिलाता है: MLA रामेश्वर शर्मा @SantNagar meeting

भोपाल। श्री आई के गुजराल एवं श्री चंद्रशेखर इस देश के प्रधानमंत्री बने वो बनकर कब हट गए किसी को कोई पता नहीं चला परन्तु जब श्रीमान अटल बिहारी वाजपेयी एवं श्रीमान नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तो देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने बूथ पर जश्न मनाया कार्यकर्ताओ के जश्न से देश दुनिया में हमारे दोनों ही प्रधानमंत्रीयो का मान सम्मान एवं उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा एवं उनके जनाधार को सारी दुनिया ने जाना। बूथ का मोदी और बूथ का शिवराज बूथ का कार्यकर्ता ही है। उसके द्वारा राष्ट्र हित में दिया गया कोई भी सुझाव भाजपा सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। इस लिए इस कड़ी से जुड़े हर कार्यकर्ता को सबसे ज्यादा ताकत से काम करने की आवश्यकता है। यह बात हुजूर विधानसभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने संत नगर भाजपा मंडल की बूथ प्रभारीयो की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ से कहीं।

गौरतलब है की संत हिरदाराम नगर भाजपा मंडल के सभी 56 मतदान केंद्रों की आवश्यक बैठक आज संस्कार स्कूल में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमो एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्य का विस्तार किया गया। जिसके अंतर्गत श्री सुशील वासवानी को मुख़्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया। श्री वासवानी जी संत नगर एवं गांधी नगर में जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। बूथ स्तर पर सभी मोर्चे की बूथ स्तरीय बैठक के लिए वरिष्ट नेताओ को जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसमे श्री राम बंसल युवा मोर्चा ,श्री चंदू भैया महिला मोर्चा, श्री राहुल राजपूत अनुसूचित जाति मोर्चा , श्री किशन अच्छानी किसान मोर्चा , श्री सूरज यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के साथ प्रत्येक बूथ पर बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम करेंगे। इन सभी बैठको की जानकारी संत नगर मंडल के महामंत्री श्री बब्लू चावला एकत्रित करेंगे।

विधायक शर्मा ने कहा की मतदाता सूचि में नाम जुड़ने का काम प्रारंभ है अधिक से अधिक इस अभियान से जुड़ कर नागरिक बंधुओ को मतदाता सूची में नाम जुडवाने में उनकी मदद करें।

जन जन तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की योजनाएं
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को जनता के बीच लेकर जाएँ ! विकास के लिए समर्पित भाजपा सरकार ने देश एवं प्रदेश के उत्थान में ऐतिहासिक योजनाओ का विस्तार किया है ! इन योजनाओ की समुचित जानकारी लेकर आप नागरिक बंधुओ के बीच जाएँ एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए फिर समर्थन मांगे।

बैठक के बाद श्री सुशील वासवानी का जन्मदिन मनाया गया

संत हिरदाराम नगर भाजपा मंडल की बैठक उपरांत वरिष्ट भाजपा नेता आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री सुशील वासवानी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया ! विधायक शर्मा ने श्री वासवानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। 

ये रहे उपस्थित
बैठक में विशेष रूप से निदेशक सिन्धी साहित्य अकादमी श्री कमल प्रेम चन्दानी, वासुदेव वाधवानी , रमेश जनयानी , दिनेश वाधवानी , माखन राजपूत , श्रीमती दीपा वासवानी, हरीश बिनवानी, शीला शामनानी सहित एनी उपस्थित रहे।