गांधी जयंती पर मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

बालाघाट।
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सजल मस्की के नेतृत्व में कोरोना योद्धा कर्मचारियों का शॉल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस दौरान महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में बतौर अतिथि मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव साजिद रजा, कादर रजा, संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बघेल, मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील मेश्राम, जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, तहसील अध्यक्ष बी.एल. राणा, सेवानिवृत्त प्राचार्य आर.एस. बैस का मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस की ओर से पारंपरिक रूप से स्वागत कर  मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की मौजूदगी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान जयंती कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और संगठन कर्मचारियों ने दोनो ही महान विभूतियों को नमन कर उनके जीवन वृतांत पर विस्तृत रूप से अपने विचार रखे। 

सभी विभागो में कर्मचारियों के बीच पेंशन मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलायेगा

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सजल मस्की ने कहा कि बतौर मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आज उन्हें दो वर्ष पूर्ण हो गये है, इन दो वर्षो में जिले के कर्मचारी साथियों के सहयोग और संघर्ष से संगठन ने ना केवल प्रदेश स्तरीय अपितु जिलास्तरीय कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया। संगठन एकजुटता के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के संघर्ष का प्रतिफल भी कर्मचारी साथियों को मिला है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक रूप से सभी विभागों के कर्मचारियों की प्रमुख एकसूत्रीय पेंशन की मांग को लेकर गांधी जयंती से मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस द्वारा पेंशन हमारा अधिकार अभियान की शुरूआत भी की गई। जिसके तहत मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिले के सभी विभागो में कर्मचारियों के बीच पेंशन मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलायेगा।

कोरोना संक्रमण से जान देने वाले कर्मचारियों को श्रद्वाजंलि दी गई

महापुरूष गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस द्वारा कोरोना कॉल में सेवायें देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संगठन द्वारा कोरोना योद्धा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिथियों के हस्ते सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिले के कोरोना संक्रमण से जान देने वाले कर्मचारियों को मौन श्रद्वाजंलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सजल मस्की, सचिव देवेन्द्र पटले, प्रकोष्ठ अध्यक्ष फातिमा खान, वरूण देव, सरोज कुमार बोरकर, देवेन्द्र पांडे, बलिराम शिवणे, शिवदयाल शेंडे, सुरेश शिववंशी, उपाध्यक्ष अरविंद सोनी, राजेश रंगारे, तहसील अध्यक्ष लेखराम रामटेक्कर, सुमित चित्रीव, ब्लॉक अध्यक्ष ओंमकार गेडाम, कपिल हरिद्धाज, दीपक रामटेके, लूनकरण राणा, सुमित चित्रिव, विनोद मस्की सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित थे।