संघ प्रचारक हितानंद भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री - MP NEWS

भोपाल। संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। हितानंद शिवपुरी और विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। वे 1995 से आरएसएस में प्रचारक हैं। संभावना है कि उन्हें जबलपुर की जिम्मेदारी मिल सकती है।

हितानंद विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे। पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री और आरएसएस के प्रचारक अतुल राय को भाजपा से आरएसएस में वापस भेजे जाने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। हितानंद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को सहयोग करेंगे। यह नियुक्ति उपचुनाव के ठीक पहले की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा संगठन काे मजबूती देकर उपचुनाव में दमखम के साथ उतरने की तैयारी में हैं।

14 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/35yWlCB