MP COLLEGE EXAM: सीएम शिवराज सिंह ट्वीट करके हटाया

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से ही भर्ती होने के बाद कोरोना समेत अन्य विषयों पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया- अंडरग्रेजुएट (यूजी) अंतिम वर्ष और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) के चौथे सेमिस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। लेकिन, कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री का यह ट्वीट गायब हो गया। 

इसमें उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों, शिक्षा से ही समृद्ध और सशक्त भविष्य का निर्माण होगा। मैंने स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 'ऑनलाइन' कराने का निर्णय लिया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शनिवार दोपहर बाद उन्हें चिरायु में भर्ती कराया गया। अब इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। देर शाम सीएम के हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि सीएम ने ठीक से नींद ली। वे स्वस्थ हैं। 

सबसे ज्यादा इंदौर में हुई परीक्षाएं

प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। कई विश्वविद्यालयों में तो परीक्षाएं शुरू तक नहीं हो पाई थीं, जबकि कुछ जैसे इंदौर में 50% पेपर हो चुके थे। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग बीए, बीएससी और बीकॉम समेत सभी कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं ले पाया है।

26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
ग्वालियर की सीमाएं सील, डॉक्टर सहित 59 कोरोना पॉजिटिव 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
IGNOU के सभी कोर्सेज के लिए TEE अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए, शासन ने बताया 
सिंधिया समर्थक उप चुनाव प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव 
सीएम शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में 4 मंत्री मध्यप्रदेश सरकार चलाएंगे 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मध्य प्रदेश कोरोना: पॉजिटिविटी रेट आज भी 5%, हालात बेहद गंभीर 
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
भारत में फिर से लॉकडाउन या अनलॉक 3.0 की राहत, फैसला 27 जुलाई को 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/30N7Nqv