भोपाल में महामारी: मात्र 3 दिनों में 635 कोरोना पॉजिटिव / BHOPAL CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल महामारी की चपेट में आ चुकी है। लगातार तीसरे दिन कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या 200 के आसपास (199) रही। पिछले 3 दिनों में 635 कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार मध्य प्रदेश के सबसे अच्छे कोविड-19 सेंटर चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर की फैमिली शामिल है।

भोपाल शहर के इन इलाकों में कोरोना महामारी से पीड़ित मरीज मिले

रविवार को 199 संदिग्धों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद भोपाल में मरीजों की संख्या 5543 हो गई। हॉट स्पॉट जहांगीराबाद क्षेत्र से 9 लोग संक्रमित हुए हैं, तो एमएलए रेस्ट हाउस से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स से एक मेडिकल छात्र और जीएमसी की एक महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव हो गईं है। तहसील कार्यालय बैरसिया से 6 लोग और एचआईजी डुप्लेक्स कांप्लेक्स कटारा हिल्स से 6 लोग संक्रमित हैं। इब्राहिमगंज, चार इमली, 25वीं बटालियन, अरेरा कॉलोनी, शाहजहानाबाद, अवधपुरी समेत कई क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं। 

सांसद एवं महामंडलेश्वर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हनुमान चालीसा का उपाय बताया 

भारत भक्ति अखाड़े की महामंडलेश्वर एवं भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोरोनावायरस से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि यदि भोपाल के नागरिक टोटल लॉकडाउन के दिनों में शाम 7:00 बजे 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो निश्चित ही भोपाल शहर कोरोनावायरस से मुक्त हो जाएगा।

26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
ग्वालियर की सीमाएं सील, डॉक्टर सहित 59 कोरोना पॉजिटिव 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
IGNOU के सभी कोर्सेज के लिए TEE अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए, शासन ने बताया 
सिंधिया समर्थक उप चुनाव प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव 
सीएम शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में 4 मंत्री मध्यप्रदेश सरकार चलाएंगे 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मध्य प्रदेश कोरोना: पॉजिटिविटी रेट आज भी 5%, हालात बेहद गंभीर 
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
भारत में फिर से लॉकडाउन या अनलॉक 3.0 की राहत, फैसला 27 जुलाई को 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2ElBA1S