हंसना ईश्वर का वरदान, विश्व हास्य दिवस पर हुई ONLINE WEBINAR

विश्व हास्य दिवस के मौके पर रविवार को विपिन प्रियंका प्रोडक्शन की ओर से लॉकडाउन के इस मुश्किल समय मे ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमे देश भर के हास्य कवियों ने भाग लिया और मस्ती की. 

वेबिनार के मुख्य अतिथि थे पर्यावरण प्रेमी कांता सिन्हा। विपिन प्रियंका प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन अग्निहोत्री ने इस मौके पर बताया की इस वेबिनार के माध्यम से इस बात को जताने की कोशिश की गयी की तनाव को ख़त्म करने का सिर्फ एक रास्ता है, और वो है, खुल कर हंसना।

डॉक्टर राहिल शर्मा की वाणी वंदना के बाद मधुर सिंह ने 'छोड़ दे छिप छिप के मिलना छोड़ दे, इश्क़ अपना आम होना चाहिए' सुनाया। काव्य श्रृंख्ला मे विजय त्रिपाठी, भोलानाथ त्यागी आदि ने भी पंक्तिया सुनाई।