CORONA के कर्मवीरों का फूल मालाएं पहनाकर किया गया सम्मान

सुनील विश्वकर्मा।हरपालपुर। कोरोना युद्ध में अपना फर्ज निभाते हुए ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों व चिकित्साकर्मियों  सफाईकर्मियों का नगर  मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र है और यहां से होकर दिल्ली एवं अन्य क्षेत्र से मजदूरों एवं यात्रियों का आवागमन यही से होने पर पुलिस प्रशासन की सख्ती एवं नगरी प्रशासन द्वारा प्रशासनिक आदेशों को आम जनमानस को पालन करवाना एवं लॉक डाउन की स्थिति में नगर की आम जनता को घर से बाहर नही निकलना और शासन के आदेशों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए सीएमओ जेपी मिश्रा एवं पुलिस प्रशासन के टी आई दिलीप कुमार पांडे ने इसका श्रेय अपने उन कर्मचारियों को दिया जो 24 घंटे नगर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे और नगर को पूर्ण रूप से कोरोना वायरस से मुक्त रखा एवं बार-बार नगर को सैनिटाइज किया इसका श्रेय दोनों ही प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को दिया चहल ग्रुप मीडिया द्वारा उन कर्मचारियों को जो कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी की परवाह किए बिना अपने कार्य में तत्परता से डटे रहे उन्हें चहल ग्रुप मीडिया द्वारा पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया। 

चहल ग्रुप मीडिया के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल पप्पू भैया पत्रकार महेंद्र  विश्वकर्मा संजय त्रिवेदी दीपू सोनी देवेंद्र कुशवाहा कुलदीप वर्मा सुनील विश्वकर्मा शिवम सोनी मौजूद रहे। राठ रोड पर सब इंस्पेक्टर  बीपी गोटिया सब इंस्पेक्टर विकास गहरवार सब इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव एवं नौगाँव रोड  जो कि झांसी एवं खजुराहो लाइन को जोड़ती है राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोर्चा संभाले एएसआई एचडी अहिरबार एएसआई करण यादव एएसआई बाबूलाल कोल 24 घंटे सीमा पर तैनात रहे वही आरक्षक बृजपाल और आरक्षक रामकिशोर यादव विशेष रूप सम्मान के हकदार रहे इनके साथ आरक्षक धर्मेंद्र यादव आरक्षक पुष्पेंद्र अहिरवार आरक्षक जीतेंद्र आरक्षक मुकेश  भी लॉक डाउन में विशेष पुलिस जवान के रूप में रहे टी आई दिलीप कुमार पांडे का कहना है कि पुलिस बल कम होने के बाद भी हमारे जवानों ने जो कार्य नगर के लिए किया और नगर वासियों ने  जो सम्मान स्वरूप  पुष्पमाला  हमारे पुलिस जवानों को पहनाई इससे हमारे जवानों का हौसला बुलंद हुआ उन्हें कार्य करने में एक नया जोश भर गया इसके लिए उन्होंने चहल ग्रुप मीडिया को भी बधाई दी चहल ग्रुप मीडिया ने नगर में नगरी प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों के द्वारा 24 घंटे सेवाएं देकर चाहे दिन हो या रात नगर को बार-बार  सैनेटाइज किया इसके लिए सीएमओ जे पी मिश्रा द्वारा सफ़ाई इस्पेक्टर आशीष सोनाकिया सफाई प्रभारी बिमलेंद्र रावत एवं सफाई दरोगा प्रकाश बालवीर और मिट्ठू रैकवार के साथ-साथ सफाई कर्मी  श्रीमती अनीता श्रीमती सुनीता श्रीमती उर्मिला, मंगल, मनोज, श्रीमती अंजना, दीपक अनिल बाल्मिक श्रीमती रीता , राज, सचिंद्र, नरेंद्र कुमार ,श्रीमती आरती और दीपेंद्र कुमार को सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की और चहल ग्रुप मीडिया की इस पहल पर उन्होंने अपने कर्मचारियों के उत्साहवर्धन पर आभार व्यक्त किया उनका कहना था यदि पेड़ की शाखाएं मजबूत रहेंगी तो वृक्ष स्वतः मजबूत रहेगा इसी प्रकार नगरी प्रशासन को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारियों का सहयोग ही हमारे लिए विशेष है और नगर की जनता को शासन के आदेशों को पालन करने पर नगर वासियों का भी आभार व्यक्त किया और लॉक डाउन में घर पर सुरक्षित रहने का संदेश पुलिस एवं नगरी प्रशासन द्वारा दिया गया।  ग्रुप मीडिया एक सामाजिक संगठन है और इसमें मीडिया कर्मी और समाज सेवक जुड़े हुए हैं जो नगर में अच्छे कार्यों के लिए उन व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं जो नगर का गौरव बढ़ाते हैं सम्मान समारोह में नगर के दो समाजसेवी राजकुमार जगरिया एवं अमित अग्रवाल सोंटू भी उपस्थित थे।