देवेन्द्र कुमार नायक के खिलाफ FIR, जनपद मुरार में सहायक लेखपाल अधिकारी हैं | gwalior News

ग्वालियर। जनपद पंचायत मुरार में पदस्थ सहायक लेखपाल अधिकारी के खिलाफ थाटीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। घटना वर्ष 2007 से 2016 के बीच जनपद पंचायत कार्यालय मुरार की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। उपनगर मुरार के घासमंडी निवासी संकेत साहू आरटीआई कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कुछ समय पहले शिकायत की थी कि जनपद पंचायत मुरार में पदस्थ सहायक लेखपाल अधिकारी देवेन्द्र कुमार नायक द्वारा शहर की सीमा में मकान होने के बाद भी वर्ष 2007 में शासकीय आवास आबंटन करवाया। इतना ही नहीं शासकीय आवास का किराया भी अपने नाम से लेते रहे। यह 2016 तक चला। मामला इसलिए सामने नहीं आ सका क्योंकि जनपद पंचायत मुरार कार्यालय में वह खुद सहायक लेखपाल अधिकार थे। इस शिकायत पर दो साल की जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी देवेन्द्र कुमार नायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।