BHOPAL: भोले की भक्ति और हिन्दू की शक्ति का प्रतीक है कांवड़ यात्रा: रामेश्वर शर्मा

भोपाल। हिन्दू समाज की एकता को छिन्न भिन्न करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा हिन्दू समाज को बाँटने के प्रयास किये जाते है , वर्त्तमान में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल तथाकथित राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव से  ठीक पहले किया जाता है ! यह लोग विकास और जन हित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर राजनैतिक रोटियां सेकने लगते है ! मेरा ऐसे लोगो से आग्रह है की राजनीती विकास सुशासन , सबका साथ सबका विकास के संकल्प के परिपेक्ष में की जाये न की हिन्दू समाज को बाँट कर , राजनीती के लिए देश में हिन्दुओ को बांटने की परम्परा को बंद किया जाना चाहिए।

यह बात हुजूर विधानसभा से विधायक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कर्म श्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने आज मानस भवन में आयोजित कर्मश्री संस्था की बैठक को संबोधित करते हुए कही विधायक शर्मा ने कहा की आज सबसे ज्यादा  संकट हिन्दू समाज पर है कुछ लोग हिन्दू समाज को अपने फायेदे के लिए बांटने में लगे है , हिन्दू समाज की एकता को बनायें रखने के लिए एक मात्र उपाय, केवल धर्म है विधायक शर्मा ने कहा की धर्म के मार्ग पर चलते हुए हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार भोले की भक्ति ही हिन्दू समाज के भविष्य की रक्षा कर सकती है , हिंदुस्तान एवं हिन्दू संस्कृति यह हर भारत वासी का अभिमान होना चाहिए ! देश का सैनिक सीमा पर जाति से नहीं बल्कि एक हिन्दुस्तानी सैनिक के रूप में पहचाना जाता है ! विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की देश के युवाओ में जाति समाज नहीं बल्कि राष्ट्रीयता का भाव पैदा करने की जरुरत है और यह भाव हिन्दू धर्म के मार्ग पर चलकर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 

धर्मांतरण हिन्दू धर्म की सबसे बड़ी चुनौती – विधायक शर्मा

कांवड़ यात्रा को लेकर मानस भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा की जाति वाद, सामजिक कुरीतियों की वजह से हिन्दू समाज में धर्मान्तरण की घटनाएँ लगातार सामने आ रही है , धर्मान्तरण हिन्दू धर्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ! जातिवाद-क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हमें हिन्दू समाज की प्रगति इसकी एकता के लिए काम करने की जरुरत है ! इसका एक मात्र उपाय हिन्दू धर्म का जनजागरण एवं एक रूपता है !    

ज्ञात हो की लगातार 11 वर्षो से सामाजिक धार्मिक संस्था कर्मश्री के तत्वाधान में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है , इस वर्ष 3 से 6 अगस्त होशंगाबाद से भोपाल लगभग 15 हज़ार कांवड़ यात्री माँ नर्मदा का जल भर कर भोपाल के गुफा मंदिर पहुंचेंगे जहाँ भगवन भोलेनाथ का माँ रेवा के जल से उनका अभिषेक किया जायेगा ! मध्यभारत की सबसे बड़ी कर्मश्री कांवड़ यात्रा का भोपाल वासी वर्ष भर इंतज़ार करते है ,   अगस्त को भोपाल पधार रही कांवड़ यात्रा का भोपाल की सीमा के कोलार से गुफा मंदिर तक हजारो स्थानों पर सामाजिक धार्मिक राजनैतिक आदि संगठनो द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाता है !

हर हर महादेव के जयकारे के साथ भगवामय हो जाता है भोपाल

यात्रा के आखरी दिन कर्मश्री कांवड़ यात्रियों के विशेष भगवा भेष भूषा से राजधानी की सड़के भगवा मय हो जाती है , हर हर महादेव के जयकारो से भोपाल का चप्पा चप्पा गूंज उठता है ! भोपाल के  नागरिक भोले के भक्तो में भगवान को देख उनके सत्कार में कोई कमी नहीं आने देते। 

ये रहे उपस्थित
बैठक में विशेष रूप से सर्वश्री पी एस आनंद , रमेश वर्मा सोनी , कैलाश दास अग्रवाल , विनोद लाला , भाजपा के वरिष्ट नेता लाल सिंह मीना ,भाजपा किसान से अशोक मीना मुबारकपुर , जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक मीना , एम आई सी सदस्य भूपेन्द्र माली , एम आई सी सदस्य दिनेश यादव ,पार्षद रविन्द्र यति , पार्षद पवन बोराना , पार्षद  कामता पाटीदार, मंडल अध्यक्ष बी एस वाजपेयी , मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मेवाडा , भाजपा नेता रमेश वर्मा , जिला उपाध्यक्ष बालाराम मीना , भाजपा नेता  बाबूलाल मस्ताना,सरपंच सुरेश मीना, मोहन टेहल्यानी ,मंडल अध्यक्ष चंदू इशरानी  , मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पटेल ,रमेश लोधी,  मंडल अध्यक्ष राजू पटेल , महेश मीना , जिला अध्यक्ष प्रमोद राजपूत , जिला महामंत्री गोलू मारन, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मनोहर मीना ,भाजपा महिला मोर्चा से कुसुम शर्मा,   गीता मिश्र , शोभा सिकरवार ,सरपंच दीवान सिंह , कृष्णा सिंह , मनोज काम्बार, हेमंत बिर्थिरिया , संजय पाराशर, कोमल सिंह तोमर , राजेश रघुवंशी , कैलाश दिवाकर , रमेश सिलावट, लवीन मनसुखानी , घनश्याम अभिचंदानी , सौरभ गंगारामानी ,  प्रशांत ठाकुर , खेमचंद केवट , वीरेंद्र राजपूत , मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।