VIDISHA के मयूर शाह: 3D कार ड्राइंग का हुनर

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अरिहंत विहार कॉलोनी स्थित मयूर शाह ने अपनी कला का एक अद्भुत नमूना प्रस्तुत किया है। उन्हें चित्रकला का शौक बचपन से ही है। जहां लोग घर में दीवारों, दरवाजों पर महंगे-महंगे पेंट करवाते हैं। वहां उन्होंने अपने खुद के हुनर से ही दीवारों और दरवाजों पर विभिन्न प्रकार की कलाओं को सजाया हुआ है।

अभी उनकी उम्र 22 साल ही है और बीबीए  third year मे एच.के.आर्ट्स केंपस अहमदाबाद में अध्ययनरत है। आज के युवा जहां फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर पर अपनी स्टोरी शेयर करने में लगे हुए हैं। वही वह 20 से 22 घंटे मेहनत करके एक 3D कार ड्राइंग तैयार करते हैं।

मार्च 2018 में बाइक चलाते समय एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना में उनका सिर और जबड़ा बुरी तरह घायल हो गया था। फिर भी इसी हालत में उन्होंने हिम्मत से काम लिया और सड़क पर लोगों से मदद मांग मांग कर किसी तरह अपने आप को अस्पताल तक पहुंचाया।

लगभग 1 महीने तक अस्पताल में रहने के बाद जब डॉक्टर ने घर पर आराम की सलाह दी। तो उन्होंने अपने इस समय का उपयोग अपनी कला को निखारने में किया और 3d कार बनाने का अपना शौक पूरा किया और अभी भी कोरोना के कारण जब उनका कॉलेज बंद है तो उन्होंने इस समय का फिर से सदुपयोग किया और फिर से अपनी कला को निखारा।